बुरहानपुर में 50 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे, 12 नए पॉजिटिव केस

बुरहानपुर में 50 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे, 12 नए पॉजिटिव केस

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर में कोरोना को लेकर बुधवार डी राहत भऱी खबर लेकर आया। बुधवार को करीब 267 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, हालांकि 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए। कुल मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 207 तक पहुंच गई है जिसमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे 50 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें घर भेजा गया है।

कलेक्टर ने बताया कि अब तक 83 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और अब 113 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज शेष रह गए है। बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण को रोकने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साथ जिला प्रशासन खासकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस आंकडे को जल्द से जल्द कम करने व आंकडों को नियंत्रित करने के लिए कमर कस ली है। वही कोरोना से लड़ रहे संक्रमित व्यक्तियों ने इस लड़ाई में एक योद्धा की तरह से लड़ा जिसका ही परिणाम है कि बुरहानपुर में तेज़ी से लोगो के स्वास्थ में सुधर हो रहा है। कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान मरीज विभिन्न एक्टिविटी कर अपने आप को इस मोटिवेट भी कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews