60 बेड की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया अस्पताल का दौरा

60 बेड की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया अस्पताल का दौरा

बुरहानपुर/शेख रईस

कोरोना संकट से उबरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं जिसको लेकर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.एम.के.गर्ग, सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद, डॉक्टर नवलखे सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ उपस्थित रहा।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में 60 बेड की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य 3 दिवस में पूर्ण हो जायेगा। यह व्यवस्था कोरोना के गंभीर मरीजों के लिये मददगार साबित होगी। इससे पूर्ण यह व्यवस्था सिर्फ 10 बेड के लिये थी, जिसे बढ़ाकर 60 किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में 15 बेडो के लिये आईसीयू व्यवस्था की तैयार की जा रही है। जिला कलेक्टर द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिये गये है। बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये मिल सके इसके लिए जिला अस्पताल में 20 बडे़ जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्थित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये गये। इसके अलावा 10 नग ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर क्रय करने के निर्देश दिये है। इससे आने वाले समय में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज करने में सुविधा होगी। ये सभी कार्य पूर्ण होने पर जिला अस्पताल में आगामी समय मे 100 गंभीर कोविड संक्रमित मरीजो का इलाज किया जा सकेगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे जतन से अपने प्रयासों को सफल बनाने में प्रयासरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews