
Burhanpur News : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कल यानि 23 नवंबर को MP के बुरहानपुर में आएंगे। इस दौरान वो गांव बोदरली आएंगे, जहां से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है लेकिन उससे पहले ही पोस्टर वार चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, बुरहानपुर में राष्ट्रीय अर्चना के नाम से सावरकर के होर्डिंग चर्चा का विषय बन हुए है। जिसमें सावरकर को लेकर स्लोगन लिखे हुए है। वहीं, कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए होर्डिंग ने राजनीतिक पारा गर्मा दिया है।
पोस्टर बना चर्चा का विषय
इस पोस्टर में लिखा है- सावरकर माने तेज, सावरकर माने त्याग, सावरकर माने तप, सावरकर माने तत्थ, सावरकर माने तारुण्य, सावरकर माने तीर, सावरकर माने तलवार, राहुल माने….? जिसके नीचे राष्ट्र अर्चना लिखा हुआ है। अब यह पोस्टर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।
41 साल पहले बुरहानपुर आई थी इंदिरा गांधी
बता दे 41 साल पहले 1980 में इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थी। वो यहां लोकसभा चुनाव के दौरान तीन दिवसीय दौरे पर आई थी। तो वहीं परिवार की चौथी पीढ़ी के राहुल गांधी 23 नवंबर को करोली, बोदरली ग्राम से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। जिसके लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं उनके आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
राहुल गांधी के बयान ने बढ़ाई मुश्किलें
दरअसल,महाराष्ट्र में सावरकर पर राहुल गांधी के बयान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बयान के बाद सभी विपक्ष पार्टी राहुल गांधी पर निशाना साधने से एक भी मौका नहीं छोड़ रही। इसी बीच बुरहानपुर में लगाए इस पोस्टर ने इस विवाद को और हवा दे दी है।
बुरहानपुर से शेख रईस की खबर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

