Burhanpur News : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, 4 आरक्षक घायल

Burhanpur News : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, 4 आरक्षक घायल

Burhanpur News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम धूलकोट में मंगलवार सुबह 8.30 बजे आरोपियों को पकड़ने गई 5 पुलिसकर्मियों की टीम पर आरोपियों के परिवार और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बुरहानपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार सर्चिंग कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने जिले के ग्राम धूलकोट पहुंची थी। यहां कुछ आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही थी। तभी अचानक काफी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग जमा हो गए। उनमें से कुछ लोग हाथों में पत्थर, डंडे और कुल्हाड़ी लिए हुए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी शुरू कर दी। इसी बीच एक व्यक्ति ने साइबर सेल के आरक्षक दुर्गेश पटेल की कमर पर कुल्हाड़ी मार दी।जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों का बढ़ता आक्रोश देख जवानों ने धुलकोट पुलिस चौकी फोन लगाकर घटनाक्रम से अवगत कराया गया। तभी चौकी से पुलिसकर्मियों की मदद के लिए पहले गांव के सरपंच को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को शांत कराकर घायल पुलिसकर्मियों को वापस लाया गया। चारों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वही इस पूरे मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि अतिक्रमण में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम धूलकोट गई थी, आरोपियों के परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने झूमाझटकी कि जिसमें 4 पुलिसकर्मियों को चोट आई है। जितने भी लोग घटना में शामिल थे सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews