Ladli Bahna Yojna : 25 मार्च से 650 स्थानों पर लगेंगे शिविर, कलेक्टर ने की अपील

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Burhanpur News : बुरहानपुर जिले में 25 मार्च से 650 स्थलों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के सफलतम संचालन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौपें गए हैं। मोबिलाईजर के रूप में स्व सहायता समूह की महिलायें/एमडीएम अंतर्गत कार्यरत महिलायें/प्रस्फुटन समिति के सदस्य कार्य करेंगे। इसे लेकर गुरूवार शाम कलेक्टर भव्या मित्तल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा हितग्राही ई.केवायसी कराने पर राशि ना दें। ई-केवायसी पूर्णतः निःशुल्क है। कियोस्क, सीएससी, आधार सेंटरों को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर मित्तल ने अपील की है कि शिविर का लाभ अवश्य लें। शिविर में आधार अपडेशन, डीबीटी फॉर्म संबंधी अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया जिले में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की कार्रवाई जारी है। 22 नए केंद्र खोले जाएंगे जो 1 अप्रैल 2023 से कैंप मोड पर गांव गांव जाकर आधार अपडेशन का कार्य करेंगे।

यह तीन चीजें जरूरी

समग्र और आधार मिलान में तीन चीजें एक जैसी होना जरूरी है जिसमें व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, जेंडर शामिल है। योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिला द्वारा जो घोषणा की जाएगी वही मान्य होगी। घोषणा पत्र के आधार पर पात्र माना जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से आपत्तियां ली जाएगी।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews