Burhanpur News : जब पुलिस कर्मियों से बोले डॉक्टर साहब “जूते की नोक पर नौकरी, शौक के लिए करता हूं”

Burhanpur news

Burhanpur News : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। ऐसे में अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डॉक्टर साहब पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते नजर आ रहे है। वीडियो में डॉ. साबह पुलिस कर्मियों से कह रहे हैं कि नौकरी “जूते की नोक पर नौकरी, शौक के लिए करता हूं”।

डॉक्टर साहब पुलिस कर्मी पर झाड़ रहे हैं रौब 

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर साहब पुलिस कर्मी पर रौब झाड़ रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि मैं सेकेंड क्लास ऑफिसर हूं और टीआई थर्ड क्लास ऑफिसर। डॉ. ने पुलिस कर्मी से कहा कि टीआई तुम्हारे लिए सर होगा हमारे लिए नहीं मैं सेकेंड क्लास ऑफिसर हूं।

साथ ही कहा कि मैं कोई पुलिस कर्मी नहीं हूं कि नौकरी छूट जाएगी तो कोई नौकरी नहीं मिल पाएगी। मैं इससे ज्यादा कमा सकता हूं। साथ ही डॉ. ने कहा कि सस्पेंड करवा दो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews