Burhanpur News : गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को निकाला, ICU में रखा

Burhanpur News : गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को निकाला, ICU में रखा

Burhanpur News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के ग्राम शिकारपुरा से बड़ा मामला सामने आया है जहाँ गर्भवती महिला की रात्रि में अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने लगे इस दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

यह है मामला

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, नीतू अनिल 26 निवासी शिकारपुरा सिरपुर 9 माह की गर्भवती थी। गुरूवार रात उसकी अचानक तबीयत खराब हुई तो ससुराल पक्ष के लोग उसे बुरहानपुर जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को सीजर ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया। फिलहाल बच्चे की तबियत नाजुक बताई जा रही है जिसको आईसीयू में भर्ती कर उसका उपचार चल रहा है जिसे भी इस खबर की जानकारी लगी लोग कहने लगे वाकई में डॉक्टर भी ईश्वर का रूप है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता हालांकि ऐसी कोई बात भी अब तक सामने नहीं आई है।

मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि रात में ही हमारी बेटी से बातचीत हुई थी, लेकिन कुछ देर बात यह पता चला कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी तो अस्पताल ला रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824075934″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews