Burhanpur News : वन चौकी से बंदूके लूटकर फरार हुए अज्ञात बदमाश, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

Burhanpur News : वन चौकी से बंदूके लूटकर फरार हुए अज्ञात बदमाश, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

Burhanpur Forest Post Case : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में लंबे समय से नेपानगर का वन परिक्षेत्र वनों की अवैध कटाई को लेकर सुर्खीयों में छाया हुआ है, बाहरी अतिक्रमणकारी इस परिक्षेत्र की विभिन्न बीटों में अवैध कटाई कर जमीनों पर कब्जा करने में लगे है, इसे रोकने के लिए वन विभाग सहित जिला एंव पुलिस प्रशासन पहले भी इन अतिक्रमणकारियों को खदेडने में आमने-सामने की कार्यवाही कर चुका है लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। सोमवार की रात्री में भी नेपानगर वन परिक्षेत्र के वन ग्राम बाकरी की वन चौकी से अज्ञात अतिक्रमणकारी बदमाश चौकीदार की पिटाई कर वहां रखे शस्त्रगार से 15 से अधिक बंदूके लूट कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद वन अमले के आला अधिकारी सहित जिला कलेक्टर भव्य मित्तल एसपी राहुल कुमार ने मंगलवार को ग्राम बाकरी पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात अतिक्रमणकारी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। यहां मीडिया से बात करते हुए एसपी राहुल कुमार ने बताया कि शस्त्रगार में रखी बंदूके अज्ञात बदमाश लूटकर ले गए है। इस सम्बंध में जांच की जा रही है तथा बदमाशो को पकडने की कार्यवाही भी शुरू की गई है।

बदमाशों को पकडने की कार्यवाही शुरू

वन अतिक्रमणकारियों को पकडने और उन्हें यहां से खदेडने की कार्यवाही निरतंर जारी है, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी तक 40 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है घटना के बाद से एक टीम जंगल मे अतिक्रमणकारियों से बात कर रही है हमारा प्रयास है कि लूट की गई बन्दूकों को जब्त कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की है।

अतिक्रमणकारियों और उनके लीडरों सहित महिलाओं पर की जाने वाली कार्यवाही का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां अतिक्रमणकारियों पर प्रभावी कार्यवाही होगी। नेपानगर के वन परिक्षेत्र में वर्षो से जिस प्रकार वनों की कटाई कर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है क्योंकि यहां के अतिक्रमणकारियों के तार खरगोन बडवानी से जुडे नजर आ रहे है।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”776277121″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews