बुरहानपुर पुलिस ने किया पंजाब के आरोपियों को गिरफ्तार, अवैध सामान किया जब्त

बुरहानपुर

बुरहानपुर, शेख रईस। बुरहानपुर (burhanpur) पुलिस (police) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हाल ही में अमृतसर (amritsar) पंजाब के थाना ग्रैंडा के कुछ आरोपियों (accused) के बुरहानपुर में होने की खबर प्राप्त हुई थी। दिसंबर 2020 के अपराध के आरोपियों ने पंजाब (punjab) से भाग कर बुरहानपुर में छुपते-छुपाते शरण ली थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के निर्देशन में एस.आई हंस कुमार झिंझोरे के नेतृत्व में आर.निखिल यादव, आर.राम नरेश शुक्ला, आर. गजेंद्र सिंह की एक टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें… इस जिले में 5 दिन का लॉकडाउन, कलेक्टर अक्षय सिंह ने की पुष्टि, प्रशासन ने जारी किए आदेश

टीम द्वारा दबिश देकर बस स्टैंड बुरहानपुर से आरोपी करोड़ सिंह पिता दिलिप सिंह एवं चंद्रपाल पिता दीवान सिंह व बड़ी संगत गुरुद्वारा के पास से राम सिंह पिता अतीक सिंह, तीनों निवासी ग्राम पाचोरी, तहसील खकनार को गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, एक हीरो मोटरसाइकल, एक मारुती आल्टो कार क्र. Mp 68 C 1006 जप्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंपा गया है जिनके द्वारा न्यायालय से दिनांक 18.04.21 तक आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गयी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews