Burhanpur News: नहीं चल पाई जूते की नोक पर डॉक्टर साहब की नौकरी, आरक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित

Burhanpur

Burhanpur News:  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. रघुबीर सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से नोटिस जारी कर डॉ. साहब को निलंबित कर दिया है। दरअसल, डॉ. साहब ने पुलिस पर रौब झाड़ते हुए जूते की नोक पर नौकरी करने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

बुरहानपुर जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. रघुबीर सिंह ने कुछ दिनों पहले पुलिस कर्मचारी के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मा से कहा कि जूते की नोक पर नौकरी, शौक के लिए करता हूं। साथ ही जब पुलिसकर्मा ने टीआई से बात करने के लिए कहा था तो डॉ. साहब ने रौब झाड़ते हुए कहा कि मैं सेकेंड क्लास ऑफिसर हूं तुम्हारा टीआई थर्ड क्लास ऑफिसर। इसके अलावा डॉ. रघुबीर सिंह ने कहा था कि टीआई तुम्हारे लिए सर होगा मेरे लिए नहीं। हालांकि अब अभद्र व्यवहार करने वाले डॉ. साहब को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

Burhanpur

Burhanpur

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews