लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने मैदान में उतरे कलेक्टर-SP

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने मैदान में उतरे कलेक्टर-SP

बुरहानपुर।शेख रईस।

पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसके प्रशासन ने लोगो को राहत देते हुए 26 मार्च गुरुवार को अतिआवश्यक वस्तुओं की खरीदी करने आम जनता को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक छूट दी गई थी। जिसको लोगो द्वारा गलत फायदा उठाते हुए बाजारों में भारी भीड़ लगा दी थी जिसके बाद प्रशासन ने दोपहर 12 बजे के बाद पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया जिसका असर आज 27 मार्च शुक्रवार को देखने को मिला बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। कही कोई दुकान नही खुली।

दोपहर में ज़िला कलेक्टर राजेश कौल एसपी बीएस बिरदे ने दल बल के साथ शहर का दौरा किया। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने कलेक्टर राजेश कौल ने बैंकों के एटीएम में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सख़्त हिदायत देते हुए सेनेटाइजर का उपयोग करने के बाद ही ग्राहकों को बैंकों एटीएमों में प्रवेश देने को कहा। वही एसपी बीएस बिरदे ने अनावश्यक रूप से पास लेकर बाजार में ओटो से घूम रहे युवकों की जमकर धुलाई की साथ ही युवकों को सख़्ती के साथ बाजारों में नही घूमने को कहा जिससे इस महामारी को फैलाने से बचाया जा सकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews