
शेख रईस/बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस ने अब चिटफंड कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। इसकी शुरुआत बुधवार को कोतवाली थाना प्रभारी ने खुद बाजार में जाकर धोखाधड़ी के शिकार लोगो से अपील करते हुए शिकायत दर्ज करने की अपील की।
पुलिस ने मुनादी कर लोगो से की चिटफंड धोखाधड़ी की शिकायत करने की अपील की। थाना कोतवाली थाना प्रभारी गिहरवार सिंह ने जानकरी देते हुए बताया कि स्थानीय लोग जो चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसे हो और जिनके साथ पैसे दुगुने करने या किसी तरह का प्रलोभन देकर उनसे रूपये ऐंठे गए हों, वो लोग शुक्रवार 17 जुलाई को थाना कोतवाली में अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

