पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 आरोपियों से करीब एक करोड़ की ड्रग्स बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 आरोपियों से करीब एक करोड़ की ड्रग्स बरामद

बुरहानपुर, शेख रईस| मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लालबाग पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है| बताया जा रहा है ब्राउन शुगर (ड्रग्स) मामले में 4 आरोपियों सोहेल, बिलाल, इमरान वसीम को गिरफ्तार किया है| इनके अलावा भी कुछ युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से लगभग सवा दो किलों ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर ड्रग्स तस्करी मामले अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

एसपी राजेश कुमार लोढ़ा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करवाई को अंजाम दिया गया आरोपीयों के पास से प्रतिबन्धत्मक ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब सवा दो किले कीमत 75 लाख से 1 करोड़ के बीच का अनुमान है आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही जिसके बाद ही इनसे जुड़े तारो का खुलासा हो पायेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नशे के अवैध कारोबारों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे| सीएम के निर्देशों के तहत बुरहानपुर जिले में भी कार्रवाई की गई है| ड्रग्स से जुड़े तारों की गहराई से जांच कर आगे की करवाई की पुलिस कर रही है जिसके बाद अन्य लोगों पर भी करवाई की जाएंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews