Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन-रूस युद्ध से बिगड़े हालात के बीच पढ़ाई बीच मे छोड़ने को मजबूर विद्यार्थी लोटे वतन

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन-रूस युद्ध से बिगड़े हालात के बीच पढ़ाई बीच मे छोड़ने को मजबूर विद्यार्थी लोटे वतन

बुरहानपुर, शेख रईस। विश्वभर मे यूक्रेन रूस युद्ध को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीँ युद्ध से स्थानीय लोगों के साथ साथ यूक्रेन में विदेशी लोगो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रूस द्वारा जारी हमलों से यूक्रेन में खराब हालत को देखते हुए भारतीयों को वह से सुरक्षित अपने देश लाने की जदोजहद जारी है।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: जमीन में गड़ा हुआ है धन का लालच देकर महिला से लाखों की ठगी

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के भी 2 विद्यर्थियों के यूक्रेन में फसे होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जानकारी एकत्रित कर भारत सरकार को भेजी थी जिसके बाद उन्हें ससकुशल भारत लाने के प्रयास तेज के दिए गये थे। बुरहानपुर के छात्र उबेद इसी कड़ी में आज बुरहानपुर पहुँचकर अपने परिजनों के साथ राहत की सास ले रहा है।

यह भी पढ़ें – Indore News: शराबियों की गाड़ी चुराने वाले चोर को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया

साथ ही उबेद ने रूस से युद्ध रोकने का भी आग्रह किया है युद्ध में सबसे ज्यादा बेगुनाह लोगो का जीवन पिसा जाता है। उन्होंने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया उबेद के बुरहानपुर पहुचे ही कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वर वकोड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लाधवे सहित कई लोगो ने उबेद एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर हलचल जाने। ख़ुशी की बात है कि बच्चे वापस आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बच्चो के पढाई का क्या होगा आगे?

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews