
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra) ने कहा कि आज बुरहानपुर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं टीम भावना से किये गये कार्य सराहनीय है। इस दौरान गृह मंत्री को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।वही खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa By- election) को लेकर पूछे गए सवाल आपकी क्या रणनीति है, पर डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि रणनीति का क्या प्रश्न है जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़े.. MP में फिर बढ़ी सख्ती, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू भी लागू
गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा बुरहानपुर के कोतवाली थाना स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाए। विवेचना का कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जा कर जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाए जाना सुनिश्चित करें। महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों में कमी लाया जाना निहायत ही जरूरी है , इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
डॉ. मिश्रा ने FIR आपके द्वार और E-FIR आर पर चर्चा करते हुए जिले में क्रियान्वयन बेहतर करने के निर्देश दिए । समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में की गई कार्यवाहियाँ एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक प्रकरणों, रासुका प्रकरणों, एसटी/एससी पर घटित आपराधिक प्रकरणों एवं चिन्हित अन्य अपराधों पर की गई कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध की गई कार्यवाहियों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।
यह भी पढ़े.. OBC Reservation: शिवराज सरकार के फैसले के बाद अब सपाक्स ने रखी ये बड़ी मांग
पत्रकारों से चर्चा के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न कांग्रेस का आरोप है कि जैसे ही चुनाव आते हैं भाजपा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम शुरू कर देती है जो उज्जैन में हुआ का जवाब देते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि उज्जैन की घटना में कांग्रेस को संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ना कहां से लगता है। यह दो देशों का मामला है, इसको हिंदू मुस्लिम क्यों बना रहे हैं। उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे जो की राष्ट्रद्रोह है लेकिन कांग्रेस के मित्र कहते है कि काजी साहब जिंदाबाद के नारे लगे थे, मध्यप्रदेश के अंदर राष्ट्र विरोधी ताकतें पनपने नहीं देंगे कुचल कर रख देंगे और वही हमने किया।
कांग्रेस (MP Congress) के मॉब लिंचिंग के आरोप वाले प्रश्न पर डॉ मिश्रा ने कहा कि पहले तो कांग्रेस के मित्र शाब्दिक अर्थ को समझें प्रदेश में मॉब लिंचिंग के द्वारा किसी भी व्यक्ति की हत्या नहीं हुई है पहले चिंतन करें माहौल खराब करने का प्रयास ना करें, पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्न जिला तो बहुत पहले बना दिया गया लेकिन आज तक यहां पर जेल नहीं बनाई गयी पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भी कई बार मांग उठाई है उस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा दीदी की मांग स्वीकार जल्द जेल बनाई जाएगी
नंदू भैय्या के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुरहानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में बनाए गए अटल स्मृति स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।भाजपा सांसद रहे व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि नंदू भैया हमारी स्मृतियों में चिर- स्थाई रूप से रहेंगे। अपने क्षेत्र और प्रदेश के लिए किए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।
बुरहानपुर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और घनिष्ठ सहयोगी रहे स्व.नंदकुमार सिंह चौहान जी के निवास पर पहुंचकर उनकी पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की।
नंदकुमार सिंह जी के उच्च विचारों और सद्कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। pic.twitter.com/liJyBREmcx
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 3, 2021
बुरहानपुर #Police कंट्रोल रूम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहा हूं।
बैठक में इंदौर रेंज के आईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। pic.twitter.com/MqX9nNSLmO
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 3, 2021
https://vimeo.com/597043061
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

