1 लाख लोगों ने जमा किया ITR-U फॉर्म, सरकार को हुई इतनी आमदनी

1 लाख लोगों ने जमा किया ITR-U फॉर्म, सरकार को हुई इतनी आमदनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए आइटीआर फॉर्म जिसे आईटीआर-यू (ITR-U) नाम दिया गया है, इसकी फाइलिंग से अब तक सरकार को 28 करोड़ की कमाई हो चुकी है। आईटीआर में कुछ बदलाव करवाने के लिए इस फॉर्म को भरा जाता है। इस बार टैक्सपेयर्स की ओर से लगभग एक लाख आईटीआर-यू फॉर्म भरे गए हैं जिससे सरकार को मोटी कमाई हुई है।

कुछ भी गड़बड़ी होने पर आईटीआर-यू फॉर्म को भरे जाने या अपडेट करने के बाद सीबीडीटी की ओर से होने वाली कार्रवाई से बचा जा सकता है। टैक्स पेयर्स 2019-20 और 2020-21 की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए ये फॉर्म भर की सुविधा दी गई है। इनका एसेसमेंट ईयर 2020-21 और 2021-22 है।

Must Read- नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेगा The Kapil Sharma Show, रिलीज हुआ प्रोमो

इसलिए भरा जाता है ITR-U

इस फॉर्म को एसेसमेंट ईयर से 2 साल के अंदर भरा जाता है। इसके जरिए आप अपनी इनकम को अपडेट कर सकते हैं लेकिन आपको उसका कारण बताना होगा। बीते साल ITR ना भरा होना इसका कारण हो सकता है या फिर गलत हेड इनकम और कैरी फॉरवर्ड लॉस में कमी भी इसके कारण माने जा सकते हैं।

सीबीडीटी की जानकारी के मुताबिक एक लाख लोगों ने ITR-U फॉर्म भरा है। नए टैक्सपेयर के साथ ऐसे टैक्सपेयर भी इसमें शामिल है, जिन्होंने गलती में सुधार करते हुए ज्यादा टैक्स जमा किया है। इस फॉर्म के निकाले जाने के बाद अब तक 28 करोड़ रुपए टैक्स सरकार को मिला है। सीबीडीटी की ओर से इस बात की जानकारी भी दी गई है कि इस आईटीआर-यू फॉर्म को भरने का नियम ऑनलाइन गेम, लॉटरी और सट्टेबाजी की कमाई पर भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे लोगों को इनकम टैक्स भरने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह कार्रवाई और जुर्माने से बच सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews