2000 Rupee Notes: 1 अप्रैल को बंद रहेगी 2000 रुपये के नोटों की एक्सचेंज या डिपॉजिट करने की प्रक्रिया, आरबीआई ने दी जानकारी

2000 Rupee Notes: 1 अप्रैल को बंद रहेगी 2000 रुपये के नोटों की एक्सचेंज या डिपॉजिट करने की प्रक्रिया, आरबीआई ने दी जानकारी

2000 Rupee Notes: भारतीय रिजर्व बैंक ने एलान किया है कि आरबीआई के ऑपरेशंस के कारण 2000 रुपये के नोटों के एक्सचेंज या डिपॉजिट की सुविधा नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को नहीं मिलेगी। वहीं 2 अप्रैल 2024 से 2000 रुपये के नोटों को डिपॉजिट या एक्सचेंज फिर से किया जा सकेगा। दरअसल आरबीआई ने एक बयान जारी कर यह सूचना दी है कि एक अप्रैल 2024 को उसके 19 इश्यू ऑफिसेज अनुअल क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स के ऑपरेशंस में जुटे रहेंगे जिसके कारण उस दिन 2000 रुपये के नोट डिपॉजिट या एक्सचेंज नहीं कर सकेंगे।

— ReserveBankOfIndia (@RBI) March 28, 2024

28 मार्च 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों के एक्सचेंज और डिपॉजिट को लेकर जानकारी दी है। जिसमें आरबीआई के द्वारा बताया गया कि “सोमवार 1 अप्रेल 2024 को बारतीय रिजर्व बैंक के इश्यू ऑफिसेज पर 2000 रुपये के नोटों के एक्सचेंज या डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।” दरअसल आरबीआई ने जानकारी दी कि आरबीआई का अकाउंट्स के एनुअल क्लोजिंग में ऑपरेशंस जुड़ा होगा जिसके कारण 2000 रुपये के नोटों के एक्सचेंज या डिपाॉजिट की सुविधा 1 अप्रैल को उपलब्ध नहीं होगी।

अब तक कुल 97.62 फीसदी 2000 रुपये के नोट लौट आए हैं:

वहीं आपको जानकारी दे दें की इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मार्च 2024 को जानकारी दी थी कि, ‘2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने के निर्णय के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के पास अब तक कुल 97.62 फीसदी 2000 रुपये के नोट लौट आए हैं। दरअसल 19 मई 2023 को आरबीआई ने एक अप्रत्याशित ऐलान किया था जिसमें देश से 2000 रुपये के नोट वापस लेने का एलान किया गया था।

दरअसल 2000 के नोटों को बदलने की फैसिलिटी आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 तक सभी बैंकों में दी थी, लेकिन कुछ लोग 2000 रुपये के नोट लौटाने से उस समय रह गए थे। जिसके चलते आरबीआई ने इसको देखते हुए डेडलाइन बढ़ाई थी और इसे 7 अक्टूबर तक कर दी थी। जानकारी के अनुसार इसके अलावा भी लोग देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से यानी इंडिया पोस्ट के जरिए भी आरबीआई के किसी भी इश्यू ऑफिसेज को 2000 के नोट भिजवा कर बैंक खातों में रकम क्रेडिट कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews