31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा, जेब पर भी पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

31 December deadline alert

31 December Deadline Alert: वर्ष 2023 का अंत 31 दिसंबर को होने जा रहा है। कई वित्तीय और जरूरी कार्यों पूरा करने कि डेडलाइन भी खत्म होने वाली है। नए साल के आरंभ में कई नए नियम भी लागू होंगे। यूपीआई स्टॉक, मार्केट, म्यूचुअल फंड और बैंकिंग के जुड़े कुछ कार्यों को साल की अंतिम तिथि तक पूरा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यदि आपने भी इन कार्यों को अब तक पूरा नहीं किया है तो इन्हें जल्द-से-जल्द निपटा लें।

आईटीआर जल्द करें फाइल

यदि आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया तो 31 दिसंबर तक जरूर कर लें। आईटीआई फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। साल के आखिरी दिन आप 5000 रुपये पेनल्टी के साथ ITR फाइल कर सकते हैं।

बैंक लॉकर से जुड़ा ये काम जल्द निपटायें

आरबीआई ने बैंक में लॉकर रखने वाले ग्राहकों को लगातार अलर्ट कर रहा है। जिन भी ग्राहकों ने अब तक संशोधित लॉकर एग्रीमेंट को साइन या जमा नहीं किया है 31 दिसंबर तक कर लें। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है।

ऐसे यूपीआई आइडी हो जाएंगे बंद

एनपीसीआई के निर्देशानुसार 1 जनवरी से ऐसे UPI आइडी बंद कर दिए जाएंगे, जो पिछले एक साथ से इनएक्टिव हैं। यदि आप भी ऐसे यूजर्स में से एक तो तुरंत यूपीआई से लेनदेन कर लें।

जल्द करें म्यूचुअल फंड से जुड़ा ये काम

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को डिमैट अकाउंट से नॉमिनी को जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कार्य पूरा करने कि अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ऐसा न करने पर आपका डिमैट अकाउंट फ्रीज़ हो सकता है।

गैस सब्सिडी पाने के लिए करें ये काम

रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस काम को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews