1 अक्टूबर से होने वाले हैं आपके पैसे से जुड़े 4 बड़े बदलाव, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम, यहाँ जानें

1 अक्टूबर से होने वाले हैं आपके पैसे से जुड़े 4 बड़े बदलाव, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सितंबर का महीना कुछ दिनों में खत्म होने वाला है और अक्टूबर का महीना बहुत जल्द शुरू होगा। सितंबर का महिना शुरू होते ही पैसे (Money) से जुड़े कई बदलाव हुए। 1 अक्टूबर (1 October) से भी पैसे से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अक्टूबर में अटल पेंशन योजना, एलपीजी सिलेंडर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के नियम में बड़े बदलाव होने वाले हैं। आइए जानें इन बदलावों के बारें में विस्तार से।

अटल पेंशन योजना में बदलाव

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की प्रसिद्ध योजनाओं में से एक है। इससे जुड़ा बड़ा बदलाव 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर से टैक्सपेयर्स इस स्कीम से नहीं जुड़ पाएंगे। इस स्कीम के लिए पहले 18 से 40 साल के उम्र वाले लोग पोस्ट ऑफिस या बैंक के ब्रांच में इस योजना का लाभ उठाने के लिए अप्लाई कर सकते थे, लेकिन अब 9 दिनों के बाद इस स्कीम के लिए टैक्स का भुगतान करने वाले ग्राहक अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े…Bank Jobs 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डीटेल

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव

अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव होने जा रहे। अक्टूबर के महीने से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का टोकेनाइजेशन नियम लागू करने जा रहा है। इस नियम के तहत क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेनदेन की प्रक्रिया और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। अब यदि ग्राहक किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लेनदेन करते है, तो उनके डीटेल्स इनक्रिप्टेड कोड में सेव होगा। साथ ही बिना ग्राहकों की मर्जी के क्रेडिट कार्ड को कंपनी एक्टिव नहीं कर पाएगी।

बदल जाएगा डिमैट अकाउंट से जुड़ा नियम

डिमैट अकाउंट भी पहले से ज्यादा सुरक्षित बनने वाला है। 30 सितंबर तक ग्राहकों को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा इसके बाद ही ग्राहक डिमैट अकाउंट लॉगिन करने में सक्षम होंगे। इस नियम की जानकारी जून में ही दे दी गई थी। यूजर्स को डीमैट अकाउंट में लॉग इन करने के लिए एक ऑथेंटिकेशन फैक्टर के रूप में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। वहीं दूसरे ऑथेंटिकेशन में पिन या फिर पासवर्ड हो सकता है। यूजर्स को ई-मेल और एसएमएस के जरिए ओटीपी मिलेगा।

यह भी पढ़े…Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक जल्द मचाएगी धूम, फीचर्स का हुआ खुलासा, यहाँ जानें कब होगा लॉन्च

एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने की आशंका

सितंबर शुरू होते ही सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की थी। हर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। उम्मीद है की आने वाले त्योहारों के सीजन में एलपीजी सिलेंडर कीमतों में गिरावट हो सकती है। हालांकि सितंबर में सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews