Schemes For Kids: बच्चों के लिए खास हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

Schemes For Kids: बच्चों के लिए खास हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

Schemes For Kids: बच्चों के भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करना के आसान बात नहीं होती। वर्तमान में कई प्रकार की चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट प्लान उपलब्ध हैं, लेकिन सभी पर भरोसा करना आसान नहीं। पोस्ट ऑफिस के जरिए भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिसके जिसके लिए बच्चों के नाम पर भी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं और निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

लॉंग-टर्म निवेश के लिए ये योजना है बेहतर विकल्प

यदि आप लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस का पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहतर विकल्प बन सकता है। स्कीम 15 सालों में मैच्योर होती है। वर्तमान में इसपर सालाना 8.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

लड़कियों के लिए खास है ये योजना

यह भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है, जो विशेषकर बालिकाओं के लिए चलाई जाती है। 10 साल या उससे कम उम्र की बेटियों के नाम पर अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। मात्र 1000 रुपये से स्कीम की शुरुआत की जा सकती है। वहीं अधिकतम निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये है। फिलहाल स्कीम के तहत 8.6 ब्याज मिल रहा है।

100 रुपये के निवेश से करें शुरुआत

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट बच्चों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प बन सकता है। यह योजना 5 साल मैच्योर होती है। फिलहाल योजना के तहत 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है। मात्र 100 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है।

रेकरिंग डिपॉजिट भी बेहतर विकल्प

बच्चों के लिए रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश करना भी बेहतर विकल्प बन सकता है। इन दिनों कई लोग रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश करना काफी पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस भी रेकरिंग डिपाजिट योजना चलाती है। अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेस करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews