बैंकों में लावारिस पड़ी है 48,000 करोड़ की रकम, RBI ने दावेदारों को ढूँढने के लिए बनाए नए नियम, जानें यहाँ

बैंकों में लावारिस पड़ी है 48,000 करोड़ की रकम, RBI ने दावेदारों को ढूँढने के लिए बनाए नए नियम, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अलग-अलग बैंकों में करोड़ों की रकम लावारिस पड़ी है, जिसके दावेदारों को ढूँढने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक देश 8 राज्यों में लावारिस यानि निष्क्रिय रकम के आँकड़े सबसे अधिक देखे गए हैं। आरबीआई ने यह अभियान बैंकों में जमा लावारिस रकम के कानूनी वारिस और जमाकर्ताओं की तलाश करने के लिए शुरू किया है।

यह भी पढ़े… Vivo V25 जल्द मचाएगा भारत में धूम, विराट कोहली के हाथों में दिखा स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें

रिपोर्ट के मुताबिक हर साल Unclaimed money के आँकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते वर्ष यह आंकड़ा 39,264 करोड़ रुपए का था, जो बढ़कर 48,000 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुका है। वहीं आरबीआई के नए नियमों की बात करें तो आरबीआई ने यह निर्देश जारी किए थे की जिन अकाउंट में बीते 10 सालों से कोई दावेदार सामने नहीं आया है उनकी एक लिस्ट तैयार की जाए। उनके बाद इस लिस्ट को सभी बैंक अपनी ऑफिशियल वेबसाईट पर अपलोड करें।

साथ ही इस लिस्ट में खाताधारकों के नाम और पते को भी शामिल करें। रिपोर्ट के मुताबिक देश के 8 राज्यों को रडार में रखा गया है। ये वो राज्य हैं जहां के बैंकों में लावारिस रकम के आँकड़े सबसे अधिक है। इस लिस्ट में पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और बिहार भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews