बिरयानी बेचकर बनाई 840 करोड़ की कंपनी, ऑथेंटिक रेसिपी से किया जाता है तैयार; पढ़ें विशाल जिंदल की Success Story

बिरयानी बेचकर बनाई 840 करोड़ की कंपनी, ऑथेंटिक रेसिपी से किया जाता है तैयार; पढ़ें विशाल जिंदल की Success Story

Vishal Jindal’s Success Story : जब आपने मन में कुछ पाने की ठान ली हो, तो प्रतिस्पर्धा चाहे जितनी भी कठिन क्यों ना हो एक-न-एक दिन कड़ी मेहनत से आप सफलता जरूर पा लेंगे। जैसा कि हम सभी को पता है कि फूड डिलीवरी एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसमें जगह बना पाना बेहद मुश्किल है। बता दें कि इस इंडस्ट्री में आए दिन लोग नए-नए स्टार्टअप्स शुरू करते हैं और कंपटीशन में पीछे रह जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरुआत के कुछ दिनों बाद ही करोड़ों की कंपनी बना ली। उनकी डिश को पूरे देश भर में पहचान मिली है। हालांकि, इसकी शुरुआत काफी छोटी थी, लेकिन आज कंपनी किसी के पहचान को मोहताज नहीं है। आज हम आपको बिरयानी बाय किलो (Biryani By Kilo) के फाउंडर विशाल जिंदल की दिलचस्प सक्सेस स्टोरी बताएंगे।

2015 में हुई थी शुरुआत

दरअसल, इस कंपनी की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। शुरुआती दिनों में बिरयानी बेचकर विशाल ने लाखों रुपए कमाए। हालांकि, उनका विजन काफी बड़ा था और वह फूड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल तरीके से बिरयानी बनाना शुरू किया। बिरयानी की क्वालिटी और विशाल के व्यवहार ने आज उन्हें इतने बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया है कि हर कोई बिरयानी खाकर उनकी तारीफ करना नहीं भूलता। इतनी बड़ी कामयाबी पाने के लिए सबसे पहले उन्होंने ग्राहकों का विश्वास जीता। बता दें कि वह अपने कस्टमर को अच्छी क्वालिटी की बिरयानी सर्व करते। इस दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है।

मिलती है 4 किस्म की बिरयानी

बता दें कि बिरयानी बाय किलो में आपको हैदराबादी, लखनवी, कोलकाता और गुंटूर किस्म की बिरयानी मिल जाएगी। इन सभी के स्वाद अलग-अलग हैं। इसे बनाने के लिए ऑथेंटिक रेसिपी अपनाई जाती है। साथ ही नई-नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी अपने ग्राहकों को कबाब, कोरमा और डेजर्ट सहित अन्य बहुत सारे व्यंजन परोसती है। ये सभी अलग-अलग रेंज के होते हैं जोकि कस्टमर के लिए बजट फ्रेंडली होता है।

विशाल जिंदल की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल जिंदल 840 करोड रुपए से ज्यादा के मालिक है। बता दें कि कंपनी हर महीने 22 से 25 करोड रुपए का रेवेन्यू जेनरेट करती है। बिरयानी बाय किलो देशभर के 45 से ज्यादा शहरों में अपनी सर्विस प्रोवाइड कर रही है। जिसके अब तक 100 से अधिक आउटलेट्स है। इस कंपनी में 100 से ज्यादा वर्कर्स काम कर रहे हैं। इनकी डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्वाद में लाजवाब होने के साथ यह बजट में भी मिल जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews