Aadhaar ATM: घर बैठे मिलेगा कैश, बस आधार नंबर की पड़ेगी जरूरी, खत्म होगी एटीएम जाने की झंझट, जानें डिटेल

aadhaar atm

Aadhaar ATM: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है, जो व्यक्ति के पहचान को दर्शाता है। लेकिन क्या आपको पता है आधार कार्ड एटीएम की जगह भी ले सकता है? आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aadhaar Enabled Payment System) के जरिए बिना UPI और डेबिट कार्ड को उपयोग में लाए घर बैठे कैश प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा दी जाती है।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

AePS के तहत बैंक ग्राहकों को अपने आधार सक्षम बैंक खाते का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। जिसके बाद पोस्टमैन ग्राहकों तक विथ्ड्रॉ किए गए कैश को डिलिवर करने में मदद करते हैं। एईपीएस के जरिए बैलेंस Enquiry, मिनी स्टेटमेंट और आधार टू आधार ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है।

ऐसे करता है काम?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास AePS से जुड़ा हुआ बैंक खाता की जरूरत पड़ती है। ट्रांजेक्शन बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन से ही पूरा होता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को हमेशा आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती। बस उसे आधार नंबर की जानकारी होनी चाहिए। किसी प्रकार का ट्रांजेक्शनल चार्ज भी नहीं लगता है। लेनदेन की अधिकतम सीमा 10,000 रुपये होती है। Doorstep सर्विस के लिए www.ippbonline.com/web/ippb/service-request पर जाकर रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

ट्रांजेक्शन फेल होने पर क्या करें?

यदि एईपीएस के जरिए ट्रांजेक्शन फेल होता है तो ग्राहक इसकी शिकायत अपने बैंक के पास कर सकते हैं। समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क भी तैयार किया गया है। ग्राहक विवाद और शिकायतों को कॉल सेंटर @ 1555299 या अन्य आईपीपीबी चैनल पर साझा कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews