Aadhaar Card: 14 मार्च तक उठायें आधार कार्ड से जुड़ी इस सुविधा का लाभ, नहीं लगेगा एक भी पैसा, पढ़ें पूरी खबर

aadhaar card update

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। यह पहचान, पता और उम्र  का इंस्टेंट प्रूफ होता है। भारतीय को आधार यूनवर्सल इडेंटिटी प्रदान करता है। ई-आधार, mआधार और आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आप कहीं भी खुद की पहचान साबित कर सकते हैं। आधार कार्ड के जरिए एक व्यक्ति बायोमेट्रिक डीटेल, लिंग, यूनिक आधार नंबर, नाम, पता, फोटो और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी मिलती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में यह मदद करता है।

14 मार्च तक फ्री में अपडेट करें आधार

UIDAI लगातार पुराने यूजर्स को आधार कार्ड अपडेट करवाने की सलाह दे रहा है। 14 मार्च तक मुफ़्त में अपने आधार को अपडेट करवा सकते हैं। एड्रेस समेत अन्य जानकारी को अपडेट करने के लिए शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन भी लोगों ने 10 साल से अपना आधार अपडेट नहीं किया, वे ऑनलाइन अपना आधार अपडेट कर लें।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

आधार कार्ड को घर बैठे अपडेट किया जा सकता है। प्रोसेस काफी आसान होता है। आधार अपडेट करने लिए आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले http://uidai.gov.in पर जाएं। आधार कार्ड नंबर दर्ज करके लॉग इन करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दर्ज करें। अब अपने दस्तावेज को अपलोड करें। सभी जानकारी को चेक करें और आधार को अपडेट करें। आप स्कैन कॉपी को अपने पास सेव कर लें। पीवीसी कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews