आधार कार्ड को लेकर 2 बड़ी अपडेट, नया पोर्टल लॉन्च, ऑथेंटिकेशन होगा आसान, UIDAI ने यूजर्स को दी ये सलाह 

आधार कार्ड से संबंधित नया पोर्टल सरकार ने लॉन्च किया है। इससे यूजर्स को लाभ होगा। वहीं आधार मिसयूज से बढ़ने के लिए UIDAI ने सुझाव दिए हैं। जरूरी जानकारी लॉक करने का तरीका बताया है।
Aadhar Card Rules

आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। कई योजनाएं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। उपभोक्ताओं के लिए दो बड़ी अपडेट सामने (Aadhaar Card Updates) आई  है। ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। वहीं UIDAI ने यूजर्स को आधार के मिसयूज के बचने के लिए इसे लॉक करने का आसान तरीका बताया है।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल “https://swik.meity.gov.in/” लॉन्च किया है। इसके संशोधित एसडब्ल्यूआईके के नियमों के तहत पेश किया गया है। यह एक संसाधन समृद्ध गाइड के रूप में काम करेगा। जिसमें आधार एप्लीकेशन और ऑथेंटिकेशन शामिल है।

नए पोर्टल से जुड़ी अन्य बातें 

नया पोर्टल उपभोक्ताओं के लिए सरल होगा। जो दस्तावेज से संबंधित जरूरतों तक पहुंच को आसान करेगा। पोर्टल यूजर्स के लिए एक रिसोर्स गाइड के रूप में काम आ सकता है। इससे ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रक्रिया पहले से भी ज्यादा आसान होगी। उपभोक्ताओं को कई सेवाएं भी मिलेगी।

आधार लॉक करना क्यों जरूरी

यूआईडीएआई ने आधार लॉक और अनलॉक करने की प्रक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। ताकि यूजर्स आधार को लॉक करके सिक्योरिटी को बढ़ा सकें। ऐसा करने से बायोमेट्रिक डेटा पर प्राइवसी का लेयर बढ़ेगा।आधार कार्ड से संबंधित फ्रॉड के मामले कम होंगे।

ऐसे लॉक करें आधार

सबसे पहले आधार कार्ड पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in जाएं। फिर “लॉक या अनलॉक आधार” के ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार कार्ड लॉक करने के लिए 16 डिजिट वर्चुअल आईडी जरूरत पड़ेगी। दिशा निर्देशों को पढ़े और अगले स्टेप पर जाएं। “आधार कार्ड लॉक” के ऑप्शन पर क्लिक करें। नाम वीआईडी, कैप्चा, ओटीपी और पिन कोड दर्ज करें और सारी जानकारी जमा करें। आपका आधार लॉक हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews