Aadhar-PAN Card Link: पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक, ये है पूरी प्रोसेस

डेडलाइन खत्म होने के बाद अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपका पैन-आधार से लिंक हुआ है या नहीं तो आप आसानी से SMS या फिर ऑनलाइन माध्यम के जरिये चेक कर सकते हैं।
PAN Aadhaar Link

Pan-Aadhaar Link : आधार कार्ड और पैन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। आयकर विभाग ने आधार और पैन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मई 2024 की डेडलाइन की थी, ऐसे में अगर आपने पैन को आधार से लिंक कर दिया है लेकिन आपको पता करना है कि क्या सच में पैन आधार से लिंक हुआ है या नहीं, तो आप SMS के जरिये स्टेटस चेक कर सकते हैं।आईए जानते है इसकी प्रक्रिया क्या है………..

ऑनलाइन चेक करें पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं

  • आयकर विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट (eportal.incometax.gov.in) या (incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं।
  • आपको यहां पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।इसके बाद पैन और आधार नंबर भरें।
  • अब आपको लॉग-इन करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ डिटेल्स देनी होगी।
  • स्क्रीन पर आए नोटिफिकेशन में आपको ‘Quick Links’ को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आधार को चुनें और पैन नंबर और आधार नंबर टाइप करें।
  • अब चेकबॉक्स को सेलेक्ट करके कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपको आधार-पैन लिंक करने का कंफर्मेशन शो होगा।

SMS से चेक करें पैन-आधार से लिंक है या नहीं

  • आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के एसएमएस में जाकर UIDPAN टाइप करना है।
  • UIDPAN के बाद स्पेस देकर आपको 12 डिजिट का आधार नंबर लिखना होगा और 10 डिजिट का पैन नंबर लिखना होगा।
  • इस मैसेज को आप 567678 या 56161 पर भेजना है।अब रिप्लाई में आपको पैन-आधार लिंक कंफर्मेंशन का मैसेज आ जाएगा।
  • आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर में UIDPAN स्पेस आधार नंबर फिर से स्पेस पैन नंबर टाइप करना है।
  • अब इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजना है। अब रिप्लाई में आपको पैन-आधार लिंक कंफर्मेंशन का मैसेज आ जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews