आज खुल गया Aatmaj Healthcare का IPO, 21 जून तक दांव लगाने का मौका, जान लें ये जरूरी बातें

आज खुल गया Aatmaj Healthcare का IPO, 21 जून तक दांव लगाने का मौका, जान लें ये जरूरी बातें

Aatmaj Healthcare  IPO: आत्मज हेल्थकेयर लिमिटेड वर्ष 2014 से ज्यूपिटर हॉस्पिटल के नाम से मनल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल चलाती है, जो सस्ते दरों में मेडिकल केयर प्रदान करती है। अब कंपनी ने आज अपना आईपीओ खोल दिया है, निवेशक 21 जून, 2023 तक दांव लगा पाएंगे। इश्यू की लिस्टिंग 30 जून को होगी।

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा सुरक्षित कर्ज के पूर्णभुगतान, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं की पूर्ति, नए स्थापित अस्पतालों के लिए मेडिकल टूल्स खरीदने, अधिकग्रहण और अन्य रणनीतिक पहल और समान्य कॉर्पोरेट व्यय-निर्गम व्यय की पूर्ति के लिए करेगी। बता दें कि 26 जून को इश्यू का अलॉटमेंट होगा। 27 जून को रिफ़ंड की प्रक्रिया शुरू होगी।

38.40 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने 6,400,000 शेयरों को जारी किया है। इश्यू का प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 200 शेयर्स हैं। आज सुबह 10:46 बजे तक आईपीओ को 0.04 सबस्क्राइब किया गया है। NII सब्स्क्रिप्शन 0.01 गुना और रीटेल सब्स्क्रिप्शन 0.08 गुना है। रीटेल के लिए 47.49% और मार्केट मेकर के लिए 5.02% रिजर्व हैं।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है। डॉ.तुषार सुवगिया, डॉ. सुभाष पदमणी और डॉ रवि आपटे कंपनी के प्रोमोटर्स हैं। वहीं निर्भय कैपिटल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के लीड मैनेजर हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews