ABY New Rules: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी अपडेट, बदल गए नियम, जल्द निपटा लें ये जरूरी काम

ABY New Rules

ABY New Rules:आयुष्मान भारत योजना यानि पीएम जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने स्कीम (Ayushman Bharat Scheme) के जुड़े नियमों संशोधन किया है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी (ABHA ID) को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना आईडी (CGHS ID) से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियम लागू भी हो चुके हैं। यह कार्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 30 दिनों का समय दिया है।

दोनों योजनाओं के बारे में जानें

आयुष्मान भारत योजना का लाभ वर्तमान में लाखों नागरिक उठा रहे हैं। इसे वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया जाता है। वहीं सीजीएचएस योजय की शुरुआत 1954 में हुई थी। इसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को व्यपक हेल्थ केयर का लाभ मिलता है।

ऐसे करें दोनों ID को लिंक

  • सबसे पहले http://cghs.nic.in पर जाएं।
  • “Beneficieries” के सेक्शन में जाएं और लॉग इन करें।
  • नया विंडो खुलेगा, यहाँ लाभार्थी आईडी, पासवर्ड और Captcha को दर्ज करें। अब “Sign In” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आईडी लिंक करने के लिए “Update” मेन्यू पर जाएं और “Create/Link ABHA ID” के लिंक पर क्लिक करें।
  • “ABHA” नंबर के ऑप्शन को चुनें और नंबर दर्ज करें।
  • आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और “Verify OTP” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप CGHS ID और ABHA ID के लिंकिंग के स्टेटस को देख पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews