Adani Enterprises: शेयर बाजार में धमाका करने की तैयारी में अडानी, इस महीने में 1 बिलियन डॉलर ऑफर लाने वाली है यह कंपनी

Adani Enterprises: गौतम अडानी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर गौतम अडानी शेयर बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं।
Adani Enterprises: शेयर बाजार में धमाका करने की तैयारी में अडानी, इस महीने में 1 बिलियन डॉलर ऑफर लाने वाली है यह कंपनी

Adani Enterprises: भारत के प्रमुख और सबसे प्रभावशाली व्यापारिक समूहों में से एक, अडानी समूह, फिर से शेयर बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है। दरअसल गौतम अडानी के नेतृत्व में ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज, सितंबर 2024 में लगभग 1 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव रख सकती है। जानकारी के अनुसार इस कदम का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि को सुनिश्चित करना है।

सितंबर में आ सकता है बड़ा ऑफर

दरअसल रॉयटर्स की रिपोर्ट की माने तो, अडानी एंटरप्राइजेज सितंबर 2024 में 1 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिक्री का ऑफर ला सकती है। जिसके बाद इस योजना को लेकर बाजार में काफी चर्चा हो रही है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले साल कंपनी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अपने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को वापस लेना पड़ा था। उस समय, रिपोर्ट ने अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों पर गहरा असर डाला था।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हुआ था बड़ा नुकसान

जानकारी दे दें कि अडानी एंटरप्राइजेज ने फरवरी 2023 में 2.5 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए एक बड़ा FPO लॉन्च किया था। लेकिन जनवरी के अंत में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने इस योजना पर पानी फेर दिया। दरअसल इस रिपोर्ट में अडानी समूह पर वित्तीय अनियमितताओं और शेयरों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

वहीं इसके परिणामस्वरूप, अडानी समूह को भारी वित्तीय क्षति का सामना करना पड़ा था और कंपनी ने FPO को वापस लेने का निर्णय लिया था, भले ही इस ऑफर को पूरी तरह से सब्सक्राइब किया जा चुका था।

दरअसल हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद यह पहला अवसर होगा जब अडानी एंटरप्राइजेज शेयरों की बिक्री का नया प्रस्ताव पेश कर सकती है। वहीं इसी बीच, अडानी समूह की एक अन्य कंपनी, अडानी एनर्जी, ने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से पूंजी जुटाने का प्रयास किया, जिसे निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जिसके बाद अब अडानी एंटरप्राइजेज भी इसी तरह के कदम उठाने की योजना बना रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews