एबीएसएलआई का खास प्लान, मिलेगी 30 हजार रुपये मंथली पेंशन, 5 साल तक करना होगा निवेश, जानें पूरा कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद भी सैलरी उठाई जा सकती है। इसमें आपकी मदद पेंशन प्लांस करते हैं। ऐसे ही प्लान में से एक आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का “Guranteed Annuity Plus” है। स्कीम के तहत रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों बिना नौकरी के एक आरामदायक लाइफ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 15 वर्ष रक का डिफ़र्ड पीरीयड मिलता है।

ये रहा कैलकुलेशन

एबीएसएलआई के इस प्लान के तहत जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 विकल्प मिलते हैं। जिसमें एनपीएस-फैमिली इनकम , प्रीमियम रिटर्न के साथ डिफर्ड लाइफ एन्युटि और अन्य विकल्प मिलते हैं। पॉलिसीहोल्डर ऑप्शन 9 का चयन करके 5 साल तक प्रीमियम भुगतान करके 3 लाख से अधिक की एन्युटि का लाभ उठाया जा सकता है। ऑप्शन 9 में प्रीमियम के रिटर्न के साथ डिफर्ड लाइफ एन्युटि मिलता है। इसमें 15 वर्ष का डिफर्डमेंट पीरीयड मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 45 वर्ष के उम्र में 5 वर्षों तक 5 लाख रुपये प्रीमियम का भुगतान करता है। तो 60 वर्ष की उम्र में पेंशन यानि एन्युटि पेआउट मिलने लगता है। एन्युटि की राशि 3,47,066 रूपये होती है। यानि हर महीने करीब 30-31 हजार रुपये की इनकम मिलेगी। इसी बीच यदि पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो जीवनसाथी और नॉमिनी को पेंशन का लाभ मिलता है ।

मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

गरंटिड एन्युटि प्लस प्लान के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। निवेशक सिंगल लाइफ या ज्वाइंट लाइफ में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। एन्युटि पेआउट के लिए निवेशक मासिक/वार्षिक/छमाही /अर्द्धवार्षिक/का ऑप्शन चुन सकते हैं। टॉप-अप्स के जरिए एन्युटि को बढ़ाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews