Pension Plan: बुढ़ापे में होगी मौज, पति-पत्नी दोनों को जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, ABSLI का ये प्लान करेगा मदद

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान के जरिए एक व्यक्ति अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करता है। इसके रिटायरमेंट के बाद भी एक रेगुलर इनकम मिलता है। साथ ही एक सही प्लान वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करता है। यदि सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग को बुढ़ापे में कॉम्प्रमाइज़ नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। मार्केट के विभिन्न प्रकार के प्लान उपलब्ध हैं। आप अपनी सहूलियत और मर्जी से कोई भी चुन सकते हैं। ऐसे ही एक प्लान के बारें में यहाँ बताया गया है, जिसका नाम एबीएसएलआई गारंटेड एनुइटि प्लस है।

प्लान के बारे में

इस प्लान का संचालन आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा होता है। स्कीम के तहत प्रीमियम भुगतान पर टैक्स छूट मिलता है। पॉलिसिहोल्डर इसे मैच्योरिटी से पहले सरेंडर भी कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा विकल्पों पर निर्भर करती है। इसके तहत सारी ज़िंदगी एनुइटि का लाभ मिलता रहता है। निवेशक के मृत्यु के बाद यह सुविधा नॉमिनी के नाम हो जाती है। ऑप्शन 10 में एनपीएस फैमिली इनकम होता है। निवेश अपनी जरूरत के हिसाब से एनुइटी को चुन सकता है। 45 वर्ष से 90 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति प्लान का लाभ उठा सकता है।

ये रहा कैलकुलेशन

पॉलिसीहोल्डर मासिक, त्रैमासिक, हाफ-ईयरली और वार्षिक पेंशन के विकल्प में किसी को भी चुन सकते हैं।  एनुइटि यानि पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। यदि को व्यक्ति ऑप्शन 4 के तहत सिंगल लाइफ प्लान लेता है तो 50% एनुइटि पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को मिलती है। 6 लाख 88 हजार 241 रुपये के निवेश पर 50,000 रुपये पेंशन का लाभ जिंदगी भर उठाया जा सकता है। वहीं यदि कोई वीकटु 7,29,600 लाख रुपये का निवेश करता है तो सलना 54,478 रुपये पेंशन का लाभ उठा सकता है। इसमें सिंगल और जॉइन्ट लाइफ दोनों प्रकार के प्लान की सुविधा मिलती है। प्लान में 10 ऑप्शन दिए जाते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews