पेटीएम के खिलाफ एक्शन के बाद RBI गवर्नर ने कहा – अगर कोई संस्था नियमों से नहीं चलती तो उसपर लिया जाएगा एक्शन

पेटीएम के खिलाफ एक्शन के बाद RBI गवर्नर ने कहा – अगर कोई संस्था नियमों से नहीं चलती तो उसपर लिया जाएगा एक्शन

RBI Governor on Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम के खिलाफ हाल ही में लिए गए एक्शन के बाद रिज़र्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि पेटीएम को पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन पेटीएम द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते वह एक F&Q (सवाल-जवाब) जारी करेंगे ताकि लोगों के सवालों का भी जवाब दिया जा सके।

गवर्नर ने कहा, “हमारे सभी एक्शन सिस्टेमैटिक स्टेबिलिटी और डिपॉजिटर्स के हितों की रक्षा के लिए हैं। इनसे समझौता नहीं किया जा सकता। पेटीएम का मामला एक स्पेसिफिक इंस्टीटयूशन से जुड़ा है। हमारे पूरे सिस्टम में कोई चिंता की बात नहीं है।” इसके साथ ही पेटीएम पर की गई कार्रवाई को लेकर गवर्नर का कहना है की अगर कोई संस्था नियमों से नहीं चलती है तो RBI द्वारा उसपर एक्शन लिया जाएगा।

डिप्टी गवर्नर का बयान:

डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने भी बताया कि पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और ऐसी कार्रवाई महीनों या वर्षों की बातचीत के बाद होती है। रिज़र्व बैंक ने बताया कि उनका सभी एक्शन सिस्टम की सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए है और इससे किसी भी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें की पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में 29 फरवरी के बाद पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। इसके बावजूद, इंटरेस्ट, कैशबैक और रिफंड अभी भी अकाउंट में क्रेडिट हो सकेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews