RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब इन दो बैंकों ने दिया झटका, ग्राहकों को करना होगा अधिक भुगतान, जानें यहाँ

RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब इन दो बैंकों ने दिया झटका, ग्राहकों को करना होगा अधिक भुगतान, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में वृद्धि कर दी है। 5 अगस्त को मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस साल आरबीआई इससे पहले भी रेपो रेट में वृद्धि कर चुका है। यह मै के बाद से तीसरी बढ़ोतरी है। बता दें की आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी या 50bps की वृद्धि की है। जिसका सीधा असर ईएमआई और लोन पर बढ़ेगा।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

आरबीआई के इस फैसले के कार और होम लोन समेत अन्य लोन भी महंगे हो जाएंगे। सेंट्रल बैंक ने रेपो रेट को 0.50% से बढ़ाकर 5.40% कर दी है। आरबीआई के इस फैसले का असर दिखना भी शुरू हो चुका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और आईसीआईसीआई (ICICI) ने कर्ज देने के रेट को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े… IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, 7 दिन और 6 रात का है टूर

आईसीआईसीआई ने भी रेपो रेट में वृद्धि के बाद लोन के रेट को बढ़ा दिया है, जिसके बाद लोन महंगा होगा और ईएमआई बढ़ जाएगी। आईसीआईसीआई बैंक का आई-इबीएलआर 9.10 फीसदी वार्षिक और प्रतिमाह देय हैं। बैंक की सूचना के मुताबिक यह 5 अगस्त 2022 से ही लागू हो चुका है।

यह भी पढ़े… MP College Admission : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आज से पंजीयन शुरू, छात्रों को मिलेगा लाभ, 13 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया

वहीं PNB ने भी आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद आरएलएलआर, जो आरबीआई से संबंधित कर्ज दर से उसे बढ़ाने का फैसला लिया है। पीएनबी ने आरएलएलआर को 7.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया है। पब्लिक सेक्टर बैंक PNB यह नई दरें 8 अगस्त 2022 से लागू करने जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews