RBI बना रहा है बड़ा प्लान, जल्द देश में दिख सकती है डिजिटल करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी से होगा अलग, जानें डीटेल

RBI बना रहा है बड़ा प्लान, जल्द देश में दिख सकती है डिजिटल करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी से होगा अलग, जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डिजिटल करेंसी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नया प्लान बना रहा है। इस बात की जानकारी अजय कुमार चौधरी ने बुधवार को दी है। फिलहाल, आरबीआई थोक और खुदरा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से डिजिटल करेंसी पर काम कर रहा है। इसका मतलब यह की बहुत जल्द आरबीआई देश में डिजिटल करेंसी को पेश कर सकता है। केन्द्रीय बैंक के कार्यकारी निर्देशक अजय कुमार के मुताबिक बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीबीडीसी पेश करने का ऐलान किया था, जिसका पालन सेंट्रल बैंक कर रहा है। इस कार्य के लिए वित्त विधेयक पारित किया गया था। साथ ही आरबीआई कानून, 1934 से जुड़े धारा में कुछ संशोधन भी किए गए थे और अब आरबीआई डिजिटल करेंसी पर काम करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े… वामिका संग छुट्टियां मनाने पेरिस पहुंचे Virat Kohli-Anushka Sharma, इस वजह से किरकिरा हुआ मजा

सूत्रों की माने तो भारत में साल 2023 तक डिजिटल करेंसी को प्रस्तुत किया जा सकता है। यह सुविधा मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट की तरह होगी, जो कई प्राइवेट कंपनियों द्वारा दी जाती है। साथ ही यह डिजिटल करेंसी यानि सीबीडीसी सरकार समर्थित करेंसी होगी। आरबीआई लगातार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अलर्ट करता रहता है। यदि आप यह सोच रहे हैं की यह डिजिटल करेंसी क्रिप्टोकरेंसी की तरह होगी तो आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं होगा।

यह भी पढ़े… CCBL Recruitment: बैंक में निकली पीओ पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें डीटेल

उद्योग मण्डल फिक्की के पीआईसीयूपी फिनटेक सम्मेलन के दौरान अजय कुमार चौधरी ने कहा की, “आरबीआई थोक और खुदरा भाग में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रहा है।” यह एक डिजिटल मुद्रा जरूर लेकिन लेकिन क्रिप्टोकरेंसी से इसकी तुलना नहीं की जा सकती। जहां प्राइवेट डिजिटल करेंसी किसी के द्वारा जारी नहीं की जाती, वहीं सीबीडीसी को आरबीआई द्वारा जारी किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews