आज खुल गया Ahasolar Technologies का IPO, 12 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें जरूरी बातें

आज खुल गया Ahasolar Technologies का IPO, 12 जुलाई तक दांव लगाने का मौका, जान लें जरूरी बातें

Ahasolar Technologies IPO: आज अहासोलर टेक्नोलॉजिस लिमिटेड ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। कंपनी डिजिटल परिवर्तन के जरिए ऊर्जा परिवर्तन को सक्षम करने वाले क्लीनटेक का कारोबार करती है। निवेशक आईपीओ में 13 जुलाई तक दांव खेल सकते हैं। 12.85 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 818,400 शेयरों को जारी किया गया है। लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस 157 रुपये प्रति शेयर है।

18 जुलाई को इश्यू का अलॉटमेंट होगा और लिस्टिंग के लिए 21 जुलाई की तारीख तय की गई है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एसएमई है। आज 11: 51 बजे तक आईपीओ को 0.39 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.78 गुना सब्स्क्रिप्शन है। वहीं QIB सब्स्क्रिप्शन 0.11 गुना है। रीटेल के लिए 47.41% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी सौर पीवी संयंत्र के विकास, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना की स्थापना, इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी। आईपीओ के प्रोमोटर्स पीयूष कुमार वसंतलाल भट्ट, पुलकित ढींगरा, शत्रुघ्न हरिनारायण यादव और विपिन शर्मा हैं। प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 50.30% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 36.95% है। इश्यू के लीड मैनेजर Beeline Capital Advisors Pvt Ltd बताया गया है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Limited है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News स्टॉक मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews