
Air India Flight Cancellations: बुधवार (8 मई) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की 90 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस परिस्थिति में, एयर इंडिया एक्सप्रेस अब यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानें चला रही है ताकि उनका सफ़र पूरा हो सके। साथ ही, हवाई यातायात कंपनी ने एक संशोधित उड़ान कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उन्हें हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जाँच कर लेनी चाहिए।
यात्रियों को दी गई यह सलाह:
दरअसल एयरलाइन ने कहा है कि, “हम प्रभावित यात्रियों को ग्रुप एयरलाइन्स सहित वैकल्पिक फ्लाइट्स से सफर करने का विकल्प दे रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जल्द से जल्द अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच पाएं।” यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट पर ‘फ्लाइट स्टेटस’ की जाँच करें। हालांकि एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद भी, हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ में एक बढ़ोतरी देखी गई।
एयर इंडिया के यात्रियों के लिए क्या विकल्प हैं?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो एयरलाइन्स द्वारा भेजे गए बयान के अनुसार, “यदि फ्लाइट कैंसिल होती है या तीन घंटे से अधिक का डिले है, तो यात्री व्हाट्सएप (+91 6360012345) या airindiaexpress.com पर बिना किसी शुल्क के पूर्ण रिफंड या रिशेड्यूलिंग का विकल्प चुन सकते हैं।” टाटा ग्रुप के मालिकाना होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस हर दिन 360 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। जानकारी के अनुसार गर्मियों की शुरुआत के बाद, इनकी फ्लाइटों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।
एयर इंडिया क्रू मेंबर्स के बीमार होने से उत्पन्न हुई उलझन
दरअसल पहले ही, एयरलाइन के चीफ एग्जीक्यूटिव आलोक सिंह ने इस घातक स्थिति को सामने लेते हुए कहा था कि क्रू मेंबर्स की कमी के कारण, उन्हें आगामी कुछ दिनों के लिए फ्लाइटों में कटौती करने की आवश्यकता है। यह समस्या उत्पन्न हुई थी क्योंकि क्रू मेंबर्स के बीमार होने के कारण, एयर इंडिया एक्सप्रेस को 90 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी। हालांकि इस घटना के बारे में पूर्व में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी थी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

