Air India Gift Cards: एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, अब गिफ्ट कार्ड की मदद से अपनी पसंदीदा सीट बुक कर पाएंगे हवाई यात्री

Air India Gift Cards: एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल एयर इंडिया ने हवाई यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का एक नया और सरल तरीका पेश किया है।
Air India Gift Cards: एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, अब गिफ्ट कार्ड की मदद से अपनी पसंदीदा सीट बुक कर पाएंगे हवाई यात्री

Air India Gift Cards: टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने हवाई यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का एक नया और सरल तरीका पेश किया है। अब यात्री गिफ्ट कार्ड की मदद से अपनी पसंदीदा सीट बुक कर सकते हैं। यह पहल यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने और अपनी जरूरतों के अनुसार बुकिंग करने में अधिक स्वतंत्रता और लचीलापन प्रदान करेगी।

दरअसल कंपनी ने मंगलवार को ये एयर इंडिया गिफ्ट कार्ड लॉन्च किए हैं, जो चार विशेष थीम पर आधारित हैं:

-ट्रैवल
-वेडिंग एनिवर्सरी
-बर्थडे
-स्पेशल मोमेंट

ये थीम आधारित गिफ्ट कार्ड एयर इंडिया की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। ये ई-कार्ड 1 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक के मूल्य में उपलब्ध हैं, जिससे यात्री अपनी सुविधानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि ये कार्ड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यात्री इन कार्ड का उपयोग निम्नलिखित सेवाओं के लिए कर सकते हैं:

-टिकट बुकिंग
-अतिरिक्त सामान की बुकिंग
-सीट चयन

ग्राहकों को ये गिफ्ट कार्ड एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अपनी पसंदीदा यात्रा गंतव्य, तिथि और केबिन क्लास भी चुन सकते हैं।

ट्रांसफरेबल गिफ्ट कार्ड

दरअसल एयर इंडिया ने घोषणा की है कि ये गिफ्ट कार्ड ट्रांसफरेबल हैं, यानी इन्हें खरीदकर आप किसी और को भी दे सकते हैं। कार्ड की जानकारी जिसके पास भी होगी, वह इसे एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए उपयोग कर सकता है। ग्राहक एक ट्रांजेक्शन में एक साथ तीन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं इन गिफ्ट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें क्रेडिट कार्ड के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 1 लाख रुपये का गिफ्ट कार्ड है, लेकिन आपका कुल बिल 1.15 लाख रुपये का है, तो आप 1 लाख रुपये का भुगतान गिफ्ट कार्ड से कर सकते हैं और शेष 15 हजार रुपये का भुगतान क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। इस प्रकार, ये गिफ्ट कार्ड ग्राहकों को अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews