Air India ने यात्रियों के लिए पेश किया ‘AEYE Vision’, जानिए क्या है इस सुविधा का उद्देश्य

हवाई यात्रा करने वालों को Air India ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल एयर इंडिया ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती है।
Air India flight Bomb threat

Air India flight Bomb threat

यदि आप अपना कीमती समय बचाने के लिए ज्यादातर समय हवाई यात्रा करते हैं, तो Air India का नया ‘AEYE Vision’ फीचर आपके लिए बेहद खास हो सकता है। दरअसल Air India ने एक नया ‘AEYE Vision’ फीचर लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए इस AI-आधारित सुविधा को लॉन्च किया है।

दरअसल ‘AEYE Vision’ का उद्देश्य है कि सभी यात्रियों को फ्लाइट चेक-इन से लेकर बैगेज क्लेम तक के हर चरण में एक बेहतर और अधिक सुविधाजनक अनुभव प्राप्त हो। बता दें कि इस फीचर से उन यात्रियों को अत्यधिक फायदा होगा जो ज्यादातर समय अपनी यात्रा फ्लाइट से करता है।

जानिए क्या है ‘AEYE Vision’ फीचर का उद्देश्य?

जानकारी के मुताबिक Air India ने ‘AEYE Vision’ फीचर को खासकर उन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। दरअसल अक्सर यात्रियों को उनके सामान के साथ दिक्कत झेलना पड़ता था। वहीं हाल के महीनों में, एयरलाइन को कई यात्रियों की शिकायतें मिली थीं, जिनमें सामान के गलत जगह पहुंचने या समय पर न मिलने जैसी समस्याएँ शामिल थीं। ऐसे में इन समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से ही ‘AEYE Vision’ फीचर को पेश किया गया है।

जानिए कैसे काम करता है यह फीचर

दरअसल ‘AEYE Vision’ फीचर आधुनिक कंप्यूटर विज़न तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क पर काम करता है। जानकारी के अनुसार यह तकनीक वस्तुओं और पैटर्न को पहचानने में इंसान से भी अधिक सटीकता रखती है। जब यात्री अपने सामान या बोर्डिंग पास के टैग को स्कैन करते हैं, तो यह फीचर उनके सामान की सटीक स्थिति को ट्रैक करता है और इसे Air India के मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों के मोबाइल पर रीयल-टाइम अपडेट्स के रूप में भेजता है। ऐसे अब यात्री पता लगा सकेंगे कि उनका सामान कहां है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews