कल ओपन होगा अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

अगर आप भी शेयर बाजार के निवेशक हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल, सोमवार को अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ बाजार में ओपन होने वाला है। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको इस आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
कल ओपन होगा अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ, यहां जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

आगामी हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद खास होने वाला है। 10 फरवरी को अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ ओपन होने वाला है, जिसमें निवेशक 13 फरवरी तक बोली लगा पाएंगे। वहीं, कंपनी के शेयर 17 फरवरी को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1269.35 करोड़ रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है।

अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको सभी महत्वपूर्ण तारीखों के अलावा यह भी बताएंगे कि इस आईपीओ में आपको न्यूनतम कितना निवेश करना होगा।

इस आईपीओ से जुडी महत्वपूर्ण तारीखें

महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डाली जाए तो यह आईपीओ 10 फरवरी को ओपन होने वाला है, वहीं 12 फरवरी को यह आईपीओ अंतिम दिन बोली के लिए खुला रहेगा। 13 फरवरी को शेयर्स अलॉट किए जाएंगे, जबकि जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं हुए हैं, उन्हें 14 फरवरी को रिफंड दिया जाएगा। 14 फरवरी को ही निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जबकि 17 फरवरी को कंपनी के शेयर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

अगर आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो बता दें कि कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 599 से 629 रुपए तक तय किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 14,467 रुपए निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशक न्यूनतम 23 शेयर्स के लिए बोली लगा पाएंगे। वहीं, अधिकतम निवेश की बात की जाए तो रिटेल निवेशक 299 शेयर्स यानी 13 लॉट के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,88,071 रुपए का निवेश करना होगा। बता दें कि कंपनी की शुरुआत 1992 में हुई थी। कंपनी कंक्रीट इक्विपमेंट निर्माण करने का काम करती है और इससे जुड़ी सेवाएं भी प्रदान करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews