Amazon ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, बंद किया work from home, इस तारीख से जाना होगा ऑफिस!

यदि आप Amazon के एक कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण हैं। दरअसल आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही work from home की सुविधा को बंद करने जा रही है।
Amazon ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, बंद किया work from home, इस तारीख से जाना होगा ऑफिस!

ई-कॉमर्स की मुख्य कंपनियों में से एक Amazon ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घोषणा की है कि जनवरी 2025 से वर्क फ्रॉम होम (work from home) की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं कंपनी के नए दिशानिर्देशों के तहत, सभी कर्मचारियों को हफ्ते के 5 दिन ही ऑफिस में उपस्थित रहना अब अनिवार्य होगा।

दरअसल यह निर्णय कंपनी ने ऐसे समय में लिया है, जब कई कंपनियां कोविड 19 महामारी के बाद अपनी कार्य नीतियों में बदलाव करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अमेज़न के इस फैसले से कर्मचारियों में असंतोष देखा गया है। दरअसल कर्मचारी काफी समय से घर से काम करने के चलते अभ्यस्त हो गए थे। वहीं अब उन्हें काम पर लौटने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑफिस आना अनिवार्य: सीईओ एंडी जेसी

जानकारी के अनुसार अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों को एक मेमो के जरिए नई नीति की जानकारी दी है, जिसमें एंडी ने बताया कि कंपनी अब कोविड-19 से पहले की स्थिति में लौट रही है, जहां कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑफिस आना अनिवार्य होने वाला है। दरअसल जेसी ने कहा है कि यह निर्णय पिछले पांच वर्षों के अनुभव और वर्क फ्रॉम होम के दौरान हुए बदलावों के आधार पर लिया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, “पिछले 15 महीनों में हमने महसूस किया है कि ऑफिस में साथ काम करने से कर्मचारियों और कंपनी दोनों को महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।” दरअसल उनका मानना है कि व्यक्तिगत रूप से काम करने से कर्मचारियों को सीखने और विकास के बेहतर मौके मिलते हैं, जो वर्चुअल कार्यस्थल में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसे में कंपनी और कर्मचारियों के लिए ऑफिस में साथ काम करना अच्छा होगा।

जानिए कब लागू होंगे यह नियम?

दरअसल अमेज़न की नई नीति के मुताबिक, 2 जनवरी 2025 से सभी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इससे पहले, कंपनी ने हफ्ते में केवल दो दिन ऑफिस आने की व्यवस्था की थी, लेकिन अब इस नए नियम के चलते कर्मचारियों को पूरे हफ्ते दफ्तर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। हालांकि, कुछ विशेष स्थितियों में वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा सकेगी, हालांकि यह विकल्प बेहद सीमित रहेगा और केवल खास परिस्थितियों में ही इसे मंजूरी मिल सकेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews