बिग बाजार को खरीदने की तैयारी में अमेजॉन

Amazon-will-but-Big-Bazaar

नई दिल्ली। फ्यूचर ग्रुप के फाउंडर किशोर बियानी अमेजॉन के साथ एक बड़े अग्रीमेंट पर बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अग्रीमेंट दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर को भविष्य में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में बियानी का पूरा हिस्सा खरीदने का विकल्प देगा। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष अपने शेयर परचेज एग्रीमेंट में कॉल ऐंड पुट ऑप्शन ड्राफ्ट कर रहे हैं, जो अमेजॉन को लॉन्ग टर्म यानी संभवत: 8 से 10 वर्षों में बिग बाजार में एफआरएल बियानी का हिस्सा खरीदने का मौका देगा। हालांकि इसमें भारतीय कानूनों का ध्यान रखना होगा। एफआरएल बिग बाजार, ईजी डे, नीलगिरीज जैसे फूड और ग्रॉसरी स्टोर ऑपरेट करती है। इसके तहत अमेजॉन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर रूट के जरिए एफआरएल में 9.5 प्रतिशत तक हिस्सा खरीदेगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews