Amul News: 12 साल बाद अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Amul News: 12 साल बाद अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Amul News: अमूल लिमिटेड के एमडी आर एस सोढ़ी ने इस्तीफा दे दिया है। वो करीब 12 साल से इस पद पर कार्यरत थे। यह फैसला गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) बोर्ड द्वारा आयोजित की गई बैठक में लिया गया है। मीटिंग बोर्ड चेयरमैन शामलभाई पटेल और वाइस चेयरमैन वालमभाई पटेल की अध्यक्षता में सोमवार यानि आज आयोजित की गई थी। इस दौरान आर एस सोढ़ी का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए बोर्ड ने अस्थायी तौर पर जयन मेहता को कंपनी के प्रबंश निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूरे देश में दूध का सप्लाइ करता है अमूल

अमूल देश में दूध की सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत भारत के अलग-अलग स्थानों पर इसके प्रोडक्ट्स बिकते हैं। कंपनी दूध से लेकर चॉकलेट तक का कारोबार करती है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी हर दिन करीब 150 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।

ऐसा रहा आर एस सोढ़ी का करियर

आर एस सोढ़ी ने साल 1982 में अमूल को ज्वाइन किया था। 2000 से 2004 तक उन्होनें जनरल मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी निभाई थी। जिसके बाद उन्हें 2010 में एमडी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होनें 12 तक तक कंपनी की कमान संभाली। 2017 में 5 सालों के लिए उनकी जिम्मीदरी बढ़ा दी गई थी। इस दौरान कंपनी का ग्रोथ भी सही रहा। कुछ महीनों में नए एमडी को नियुक्त किया जाएगा। इससे

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews