
Anant Ambani Radhika Merchant: मुकेश अंबानी, देश के सबसे धनवान व्यक्ति, और एशिया के सबसे अमीर व्यापारी के रूप में प्रसिद्ध हैं। वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में शादी होने वाली है। लेकिन इससे पहले अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग आयोजन मई के 28-30 तारीख के बीच होने वाला है। दरअसल अब इस खबर ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल इससे पहले के प्री-वेडिंग के फंक्शन को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा देखने को मिली थी। जिसमें कई चर्चित हस्तियों ने भारत में आयोजित फंक्शन में भाग लिया था।
जानिए इस बार क्या रहेगा खास?
दरअसल इस बार, अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन समुद्र के बीचों-बीच होगा। जानकारी के अनुसार उन्होंने इसके लिए क्रूज शिप का चयन किया है, जो दक्षिणी फ्रांस के तट पर अंबानी परिवार द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस क्रूज शिप की यात्रा इटली के सिटी पोर्ट से शुरू होकर सदर्न फ्रांस तक जाएगी, जहां अंबानी परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर, अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट को उनके आगामी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।
जानें कितने मेहमान होंगे शामिल:
जानकारी के अनुसार अनंत और राधिका के इस उत्सव में लगभग 800 मेहमानों के आगमन की संभावना जताई जा रही है, और इसलिए मुकेश और नीता अंबानी उन्हें यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस अवसर को विशेष बनाने के लिए क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मेंबर्स को तैनात किया है, जो सभी मेहमानों की देखभाल और सेवा में निरंतर लगे रहेंगे।
कितना लंबा सफर तय करेगा क्रूज?
दरअसल यह क्रूज 28 मई को इटली से रवाना होगा और यह 2365 समुद्री मील यानी करीब 4380 किलोमीटर लंबा सफर करके डेस्टिनेशन तक पहुंचेगा। इस आलीशान क्रूज पर, नीले समंदर की लहरों के साथ उत्सवी आयोजन देखने को मिलेगा, जिसमें रौशनी और संगीत से चार चाँद लगाए जाएंगे। शादी से पहले की खुशियों का आनंद लिया जाएगा। आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

