Bank Holiday : जल्द से निपटा लें जरूरी खबर, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday in oct nov 2023

April Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो बिना देर किए फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि मार्च की तरह अप्रैल में भी 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है, इससे आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।बता दे कि चालू वित्त वर्ष (2022-23) 31 मार्च को समाप्त होने और 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष (2023-24) के साथ कुछ बड़े बदलाव हैं, जो लागू होंगे।

जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं।नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

जानिए अप्रैल में कब कब बंद होंगे बैंक

  1. अप्रैल 2023 में केवल 15 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।
    पहली छुट्टी 1 अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन से शुरू होगी और 4 अप्रैल को महावीर जयंती जैसे अन्य अवकाश बैंकों में अवकाश होंगे जो कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर लागू होते हैं।
  3. इसके अलावा आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
  4. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1,4,5,7,14,15,18,21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है।
  5. अप्रैल में 2,9,16,23 और 30 अप्रैल को पांच रविवार पड़ रहे हैं। और 08 और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार भी हैं।

अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की ल‍िस्‍ट

  1.  1 अप्रैल 2023 (शन‍िवार): बैंक अकाउंट की सालाना क्‍लोज‍िंग
  2.  2 अप्रैल 2023 (रव‍िवार): अवकाश
  3.  4 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – महावीर जयंती
  4.  5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्म दिवस
  5.  7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे
  6.  8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार
  7.  9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  8.  14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चीराओबा / वैशाखी / बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव
  9.  15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु / बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस
  10.  16 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  11.  18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-कद्र
  12.  21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा
  13.  22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
  14.  23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  15. 30 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews