बैंक की छुट्टियां : फटाफट निपटा लीजिए जरूरी काम, 20 अप्रैल से 5 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

April Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि 20 अप्रैल  से 5 मई के बीच 6 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आईए आपको बताते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 20 अप्रैल: अगरतला में गरिया पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल: रविवार
  • 27 अप्रैल: महीने का चौथा शनिवार
  • 28 अप्रैल: रविवार
  • 1 मई 2024-मजदूर दिवस कई राज्यों में अवकाश ।
  • 5 मई रविवार

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews