मई बैंक की छुट्टियां 2025 : अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित, जल्द पूरे कर लें काम

बैंक बंद के दौरान कस्टमर्स इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और एटीएम सेवाओं का उपयोग कर सकते है क्योंकि डिजिटल सेवाओं पर बैंक हॉलिडे का कोई असर नहीं होता।आईए जानते है आने वाले दिनों में कब कब बैंक बंद रहेंगे....
bank holiday

May Bank Holidays 2025 :अप्रैल का महीना अंतिम पड़ाव पर है और मई आगमन की ओर , ऐसे में अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार के अलावा रवींद्रनाथ टैगोर जयंती बुद्ध पूर्णिमा और अन्य त्यौहार शामिल है।

बैंक बंद होने पर चेकबुक पासबुक समेत बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है।हालांकि आप ऑनलाइन सेवाएं ले सकते है।मई से पहले  26 अप्रैल को चौथे शनिवार
27 अप्रैल को रविवार, 29 अप्रैल को परशुराम जयंती (शिमला) और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया (बेंगलुरु) के चलते बैंक बंद रहेंगे।

केन्द्र व राज्य के हिसाब से अलग अलग होती है छुट्टियां

  • भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य और केंद्र दोनों) शामिल हैं।
  • राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
  • बैंक हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
  • क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं।
  • एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

May Bank Holiday List

  1. 01 मई 2025 (गुरुवार)- असम, बिहार, गोवा, गुजरात, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र दिवस
  2. 02 मई 2025 (शुक्रवार)- रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती  पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली
  3. 4 मई 2025 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  4. 10 मई 2025 (शनिवार)- दूसरा शनिवार
  5. 11 मई 2025 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  6. 12 मई 2025 (सोमवार)- बुद्ध पूर्णिमा। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल।
  7. 16 मई 2025 (शुक्रवार)- सिक्किम स्थापना दिवस ।
  8. 18 मई 2025 (रविवार)-साप्ताहिक अवकाश।
  9. 24 मई 2025 (शनिवार)-चौथा शनिवार
  10. 25 मई 2025 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
  11. 26 मई 2024 (सोमवार)-कवि काजी नजरूल इस्लाम जयंती, त्रिपुरा

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews