क्या आप भी रखते हैं गाड़ियों में फैंसी नंबर प्लेट लगवाने का शौक? अब इसके लिए देना होगा अधिक खर्च! पढ़ें यह खबर

अगर आप भी फैंसी नंबर प्लेट्स का शौक रखते हैं तो, जल्द ही आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट्स पर आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस खबर में हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे हैं।
क्या आप भी रखते हैं गाड़ियों में फैंसी नंबर प्लेट लगवाने का शौक? अब इसके लिए देना होगा अधिक खर्च! पढ़ें यह खबर

फैंसी नंबर प्लेट्स का शौक रखने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अगर आप भी फैंसी नंबर प्लेट्स का शौक रखते हैं तो, जल्द ही आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट्स पर आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है, क्योंकि सरकार ने इन पर 28% वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की योजना बनाई है। ऐसे में यदि यह प्रस्ताव अमल में लाया जाता है, तो फैंसी नंबर प्लेट्स की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है, जिससे यह शौक और महंगा हो जाएगा।

फैंसी नंबर प्लेट्स का खर्च क्यों बढ़ेगा?

दरअसल आजकल, कई लोग अपनी गाड़ियों पर विशिष्ट और पसंदीदा नंबर प्लेट्स लगाने के लिए बड़ी रकम खर्च करने में संकोच नहीं करते। राज्य सरकारें भी इस शौक का लाभ उठाकर फैंसी नंबर प्लेट्स की नीलामी करती हैं, जिसमें लोग लाखों रुपये तक बोली लगाने को तैयार रहते हैं।

वित्त मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

वहीं सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट की मानें तो अब सरकार ने इस खर्च को और बढ़ाने का मन बना लिया है। वित्त मंत्रालय को भेजे गए एक प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि फैंसी नंबर प्लेट्स को लग्जरी वस्तुओं की श्रेणी में शामिल किया जाए और उन पर 28% जीएसटी लगाया जाए। इससे न केवल इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि इन्हें खरीदना भी और कठिन हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह प्रस्ताव उस समय उभरा जब विभिन्न फील्ड फॉर्मेशंस ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) को पत्र भेजकर फैंसी नंबर प्लेट्स पर जीएसटी लगाने का सुझाव दिया है। दरअसल फील्ड फॉर्मेशंस, केंद्र सरकार के वे कार्यालय होते हैं जो राज्यों और क्षेत्रों में टैक्स संग्रह और अन्य संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी होते हैं।

बता दें कि फैंसी नंबर प्लेट्स की बिक्री आमतौर पर राज्य सरकार के संबंधित विभागों द्वारा नीलामी के जरिए की जाती है। वहीं इस नीलामी में लोग अपने मनपसंद या विशेष नंबर को पाने के लिए भारी रकम चुकाने को तैयार रहते हैं। कुछ खास नंबर, जैसे ‘0001’, ‘9999’, या किसी विशेष तारीख से जुड़े नंबर की मांग इतनी ज्यादा होती है कि वे लाखों रुपये में बिकते हैं। कई बार तो लोग एक खास नंबर के लिए ऊंची बोली लगाकर उसे हासिल करते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews