क्या आप भी कर रहे हैं डिजीटल गोल्ड में निवेश तो हो जाएं सावधान! फंस सकता है आपका पैसा, SEBI ने दी चेतावनी

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कुछ वक्त से डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) के विज्ञापन 'सिर्फ ₹10 में गोल्ड खरीदें' या 'गोल्ड सेविंग्स अब ऑनलाइन' हर जगह दिख रहे हैं। जिसे देख लोग निवेश करने लगते हैं। अब इस मामले में मार्केट रेगुलेटर SEBI ने निवेशकों को चेतावनी जारी की है। चलिए जानते हैं कि डिजीटल गोल्ड को लेकर क्या ताजा अपडेट आया है।
Digital Gold

Digital Gold

वर्तमान में सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। शादियों का सीजन आ गया है। सोना महंगा होने के बावजूद भी लोग जमकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग डिजीटल गोल्ड (Digital Gold) में अपना निवेश कर रहे हैं। भविष्य की सोचकर शहरों में लोग सोना बाजार से नहीं बल्कि डिजीटल गोल्ड ज्यादा खरीद रहे हैं। डिजीटल गोल्ड को लेकर काफी विज्ञापन भी आते हैं जिसे देख लोग उनकी ओर आकर्षित होते हैं। SEBI ने निवेशकों को डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स को लेकर आगाह किया है और साथ में चेतावनी भी दे दी है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

बता दें ​कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कुछ वक्त से डिजिटल गोल्ड के विज्ञापन ‘सिर्फ ₹10 में गोल्ड खरीदें’ या ‘गोल्ड सेविंग्स अब ऑनलाइन’ हर जगह दिख रहे हैं। जिसे देख लोग निवेश करने लगते हैं। अब इस मामले में मार्केट रेगुलेटर SEBI ने निवेशकों को चेतावनी जारी की है। SEBI ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स न तो रेगुलेटेड हैं, न ही इन पर निवेश करने वालों को किसी तरह की सुरक्षा मिलती है।

डिजीटल गोल्ड को लेकर सेबी का बयान

रेगुलेटर ने कहा कि ये डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट्स पूरी तरह SEBI की निगरानी से बाहर काम कर रहे हैं। इनमें निवेश करने पर निवेशक काउंटर पार्टी रिस्क और ऑपरेशनल रिस्क के शिकार हो सकते हैं। यानी अगर कंपनी डिफॉल्ट करती है या प्लेटफॉर्म बंद हो जाता है, तो आपका पैसा फंस सकता है और आपको किसी तरह की निवेश सुरक्षा नहीं मिलेगी। जिससे इनके जरिए निवेश करने में रिस्क है।

ये ब्रांड दे रहे डिजीटल गोल्ड

वर्तमान में कई बड़े ब्रांड जैसे Tanishq, MMTC-PAMP, PhonePe, Aditya Birla Capital, Caratlane, Jos Alukkas आदि अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड खरीदने का ऑप्शन दे रहे हैं। वहीं Tanishq अपनी वेबसाइट पर दावा करता है कि Tanishq Digital Gold एक भरोसेमंद और पारदर्शी तरीका है जिससे ग्राहक 24 कैरेट शुद्ध सोना ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लेकिन SEBI ने साफ कर दिया है कि ऐसे निवेशकों को किसी भी स्थिति में SEBI की इन्वेस्टर प्रोटेक्शन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

इन ब्रांडो को SEBI देती है सुरक्षा

SEBI का निवेशकों से कहना है कि ऐसे ब्रांड से डिजीटल गोल्ड न खरीदें जो सुरक्षा के दायरे से बाहर हो। हालांकि SEBI कुछ ब्रांड को सुरक्षा प्रदान करती है क्योंकि वे नियम के दायरे में आते हैं। इतना ही नहीं इन ब्रांड में निवेशकों का डिजीटल गोल्ड सुरक्षित भी रहता है। रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स जैसे गोल्ड ETF, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) या एक्सचेंज ट्रेडेड गोल्ड डेरिवेटिव्स में निवेश करें। ये सभी SEBI के नियमन में आते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews