22 साल की उम्र में कमाते हैं करीब 1.60 करोड़ रुपए, फिर भी नहीं जीते लग्जरी लाइफ, पढ़े Google के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Success Story

22 साल की उम्र में कमाते हैं करीब 1.60 करोड़ रुपए, फिर भी नहीं जीते लग्जरी लाइफ, पढ़े Google के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Success Story

Success Story : कहते हैं कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसा ही आजकल के युवा कर रहे हैं, जो अपनी मेहनत से स्टार्टअप कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है, 22 वर्षीय कर्मचारी ने जोकि 35 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि इन 13 सालों में वह 41 करोड रुपए की बचत कर लें। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एथन गुओनली की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

गूगल में हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर

एथन कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं, जो मात्र 22 साल के हैं। उन्होंने मास्टर डिग्री करने के साथ ही नौकरी भी शुरू कर दी थी। फिलहाल, वह गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पोस्ट पर काम कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में बड़ा अचीवमेंट करने वाले इस युवा ने दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है और आज यह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। बता दें कि एथन बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हैं, उन्हें ज्यादा लग्जरी लाइफ जीना पसंद नहीं है। बचत करने के लिए वह महंगे कपड़े नहीं पहनते। इसके अलावा, फिट रहने के लिए वह घर का बना खाना खाते हैं।

एथन गुओनली की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सालाना करीब 1.60 करोड रुपए कमाते हैं। फिलहाल, वह रियल स्टेटमेंट करीब 1.1 करोड रुपए निवेश कर चुके हैं। बता दें कि उनके घर का किराया 5.5 लाख है। इसके अलावा, ट्रैवलिंग पर वह 52,000 रुपये, इंश्योरेंस में 27,000 रुपये, खाने के लिए 30,000 रुपये और बाकी 50,000 रुपये खर्च करते हैं। दरअसल, जितनी सैलरी बचती है वह उसे सेव करते हैं। उनका लक्ष्य है कि वह 35 साल की उम्र तक 51 करोड रुपए के मालिक बन जाए। इसके बाद वह अपनी जीवन को चैन से जीना चाहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews