Bank Holiday 2023 : अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, वरना बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ेगा असर!

bank holiday 2025

Bank Holiday August 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि अगस्त में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इससे कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

शनिवार-रविवार समेत कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार रविवार समेत अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त माह में 4 रविवार पड़ रहे है, वही दूसरे व चौथे रविवार की बैंक में छुट्टी होती है यानी ये 6 छुट्टी तो पूरे देश में तय हैं। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी और राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

  1. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  2. UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  4. क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
  5. पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगस्त 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  1. 6 अगस्त 2023 – रविवार
  2. 8 अगस्त 2023- तेन्दोंग ल्हो रम फात
  3. 12 अगस्त 2023- दूसरा शनिवार
  4. 13 अगस्त 2023- रविवार
  5. 15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस
  6. 16 अगस्त 2023- पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
  7. 18 अगस्त 2023- श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
  8. 20 अगस्त 2023- रविवार
  9. 26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार
  10. 27 अगस्त 2023- रविवार
  11. 28 अगस्त 2023- पहला ओणम
  12. 29 अगस्त 2023- थिरुवोणम
  13. 30 अगस्त 2023- रक्षाबंधन
  14. 31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews